नवगछिया : शुभलक्ष्मी कपड़े की दुकान में भीषण चोरी, भागलपुर से आया खोजी कुत्ता-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : नवगछिया मुख्य बज़ार में सोमवार की रात चोरो ने मोहनलाल चिरनिया के कपड़े की दुकान में चोरी कर ढ़ाई लाख के कीमती कपड़ों की चोरी कर ली है. लगातार हो रहे चोरियों के विरोध में नवगछिया शहर के कई व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी. नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के सकारात्मक आश्वासन के बाद व्यवसायी दुकान खोलने को तैयार हुए. इधर दुकान के संचालक मोहन चिरनिया ने बताया कि चोरो ने दुकान के पीछे छत से होकर खिड़की का रड तोड़ कर मकान में प्रवेश किया फिर वेंटिलेशन को तोड़ कर दुकान के अंदर प्रवेश दुकान के किमती कपड़ों व कुछ नकदी की चोरी कर फिर चोर उसी रास्ते से निकल गए. चोरो ने दुकान से कोई थान कपड़े की चोरी की है. जिस रास्ते चोर कपड़ा गए थे उस रास्ते मे भी दुकान के कपड़े बिखरे हुए थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुभलक्ष्मी दुकान के संचालक मोहनलाल चिरानिया ने बताया कि चोरो ने दुकान से लगभग दो से ढाई लाख रुपये के कपड़ों की चोरी की है. उन्होंने दुकान से नगदी की चोरी होने की बात नहीं कही. शुभ लक्ष्मी कपड़े की दुकान में चोरी की घटना शहर में आग की तरह फैल गई. दुकान में चोरी की सूचना नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि सत्येंद्र कुमार सिंह दाल बल के साथ पहुचे. चोरी की घटना की पूरी छानबीन की. वही कपड़ा व्यपारी के दुकान में चोरी की घटना के बाद शहर के वाणिज्य परिसद के पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, शिवकुमार पंसारी, शंकर लाल केडिया सहित अन्य व्यसायी पहुंचे. जहां उन्होंने एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन से आए दिन शहर में चोरी की घटना की चर्चा करते हुए चोरी की घटना पर नियंत्रण लगाने की मांग की. व्यवसाइयो ने कहा कि अगर शहर में इसी तरह चोरी होती रही तो व्यवसाय कर पाना मुश्किल हो जाएगा.

घटना का उद्भेदन करने के लिये खोजी कुत्तों से ली मदद

नवगछिया शहर की दुकान में चोरी की बड़ी घटना को नवगछिया एसपी सुधीर कुमार ने गंभीरता से लिया है. चोरी की घटना के बाद चोरों तक पहुंचने के लिए भागलपुर से खोजी कुत्ते को मंगा कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया गया. एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन की अगुवाई में खोजी कुत्ते को लेकर पुलिस टीम ने जांच की है.

व्यवसायियों ने विरोध में बंद रखी दुकाने, एसडीपीओ के आश्वासन पर खोला

शुभलक्ष्मी दुकान में चोरी की घटना के बाद शहर के व्यवसायी आक्रोशित हो गए. चोरी की घटना के बाद दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर लिया. शहर के व्यवसायी के द्वारा दुकान बंद कर लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन आक्रोशित व्यवसायी से मिले और दुकानदारो को हर हाल चोरों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर अपनी दुकानें खोलने का अनुरोध किया. एसडीपीओ के आश्वासन मिलने के बाद दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने को तैयार हुए.