भागलपुर:राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद जी के विश्वासी समाजवादी नेता डॉ रामचंद्र पूर्वे जी लगातार चौथी बार निर्विरोध राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित राजद प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे जी को युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने राज्य कार्यालय पटना में बुके भेंट कर बधाई और शुभकामना दिया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!श्री यादव ने कहा कि डॉ रामचंद्र पूर्वे जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश राजद के सभी इकाई मजबूती रूप से आगे बढ़ेगा और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

इसके लिए राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी बधाई के पात्र है जिन्होने प्रदेश राजद की कमान एक समाजवादी सोच और सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए समर्पित व्यक्ति डॉ रामचन्द्र पूर्व को सौपने का काम किया है।

