शादी के नौ दिनों बाद प्रेमी ने दुल्‍हन को कर लिया किडनैप, उसके बाद ….

भागलपुर / पटना

पटना : शादी के नौ दिनों बाद प्रेमी ने दुल्‍हन को किडनैप कर लिया। घटना के एक महीने बाद पुलिस ने उसे उसके प्रेमी के साथ बरामद करते हुए प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना बिहार के आरा की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरा मुफस्सिल थाना के धुधुआं गांव निवासी संजना (काल्पनिक नाम) की शादी 16 मई वर्ष 2017 को आयर थाना के बरनाव उतरवारी मठिया गांव निवासी पिंटू से हुई थी। शादी के नौ दिनों बाद 25 मई को दुल्हन लापता हो गयी।

इसके बाद संजना के पिता ने आयर थाना में बेटी के अपहरण को लेकर तीन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने धनबाद हाउसिंग कॉलोनी इलाके से मुख्य आरोपी सरोज यादव, उसके भाई गजेन्द्र यादव व बहनोई चन्देश्वर राय को गिरफ्तार किया। उनके साथ कथित अपहृता भी मिल गई।

पुलिस के अनुसार य‍ह मामला प्रेम-प्रसंग का है। गिरफ्तार सरोज यादव विवाहिता के मायके धुधुआ गांव का ही रहने वाला है। विवाहिता के अनुसार घटना के दिन सरोज उसकी ससुराल आया था। वह मां को बीमार बता ऑटो से आरा ले गया, फिर वहां बेहोश कर दिया। इसके बाद जब नींद खुली तो वह धनबाद में थी।