रंगड़ा थाना अध्यक्ष का विदाई समारोह का आयोजन-Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया :- रंगरा थानाध्यक्ष सूचित कुमार का स्थानांतरण नवगछिया पुलिस जिले के कदवा थाने में थानाध्यक्ष के रूप में हो जाने के बाद थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. वहीं दूसरी ओर इसके बाद नया नए थानाध्यक्ष ए के आजाद का लोगों ने फूल माला से स्वागत किया गया है. रंगरा थाना अध्यक्ष सुचीत कुमार के विदाई समारोह के अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि सुचीत कुमार ने रंगरा थाना अध्यक्ष के रूप में अपने 2 साल के कार्यकाल में थाना क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं भाजयुमो के रोशन सिंह ने कहा कि सूचित कुमार इसके पूर्व भागलपुर जिले के कई महत्वपूर्ण थाना के थानाध्यक्ष रह चुके हैं. इनकी कार्यशैली एवं एक थानाध्यक्ष के रूप में क्षेत्र के लोगों के प्रति उनका व्यवहार काफी सराहनीय रहा है. वही शंकर शर्मा ने कहा कि रंगरा थाना के लिए यह पहला मौका है. जब किसी थानाध्यक्ष के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सुचीत कुमार ने पिछले दिनों थाना क्षेत्र में हुई कई घटनाओं में अपना काफी धैर्य का परिचय देते हुए मामले को सुलझा लिया था. उन्होंने थानाध्यक्ष के रूप में क्षेत्र में अपनी गहरी छाप छोड़ी है.

वही इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व थानाध्यक्ष सूचित कुमार ने कहा कि रंगरा थाना अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए अपने 24 महीने के कार्यकाल में मुझे पता ही नहीं चला कि किस प्रकार 2 साल बीत गए. इस थाना क्षेत्र के लोग बहुत ही अच्छे और व्यवहार कुशल हैं. जिन्होंने कई मौके पर उन्हें उन्हें सहयोग प्रदान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि रंगरा के लोगों से इसी दौरान हमारी गहरा प्रेम का संबंध बन गया है जो यहां से जाने के बाद भी नहीं निकल पाएगा. इस अवसर पर लोगों ने जोड़ दार स्वागत किया.