नवगछिया: गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवगछिया खेल संघ के तत्वावधान में गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के द्वारा सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे किया गया। कप्तान राकेश भगत ने टाँस जीत कर पहले खेलते हुए नवगछिया सिनियर क्रिकेटर एकादश ने 85 रन बनाया। रविशंकर भगत ने 10 रन प्रमोद शर्मा ने 10 रन अमित पाण्डेय ने 12 का योगदान दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जबाब में जूनियर एकादश ने 8 विकेट खोकर कर 86 रन बना लिया।दीपक ने 12 रन, अंकित कुमार ने 52 रन का योगदान दिया।प्रमोद शर्मा ने 3 विकेट, इबरार आलम ने 2 विकेट लिया। नवगछिया जूनियर एकादश ने 2 विकेट से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के अवसर पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव एवं प्राचार्य सुरेन्द प्रसाद सिह,खेल संघ के संयोजक सह ताइक्वांडो संघ के महासचिव घनश्याम प्रसाद ,रामसेवक भगत बाल भारती विधालय के डीपी सिह, गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज भारती अशोक गुप्ता , निरंजन जी शंकर जी सेवार्थ के डा अनंत विक्रम, पुर्षोतम कुमार ,मुकेश राणा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर गणिनाथ सेवा समिति के राजू कुमार, चिकू कुमार ,धमेन्द्र ,खेल संघ के सचिव जेम्स, प्रबोध मंडल, राजेश केजरीवाल, बालकृष्ण पंसारी, दीपक शर्मा ( मुखिया) अभिनाश सिह (बिहार पुलिस )आदि उपस्थित थे
