नवगछिया : विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में मंगलवार को ताइक्वांडो पुमशे प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल नवगछिया मे किया गया. प्रतियोगिता के मूख्य निणार्यक राष्ट्रीय रेफरी सह संध के जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदशर्न करने वाले खिलाड़ी को मेडल प्रदान किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मो दानिश खान ने गोल्ड, शिवम कुमार ने सिलवर, जूनियर वर्ग में रिसव कुमार ने गोल्ड, साहजहां ने सिलवर, कैडैट वर्ग में रविशंकर राज ने गोल्ड, लोकेश शरण ने सिलवर. सबजूनियर वर्ग में राजीव रंजन ने गोल्ड, अरमान खान ने सिलवर. जूनियर बालिका वर्ग में जिनी ख़ातून ने गोल्ड, नंदनी ने सिलवर.


सबजूनियर बालिका वर्ग में मेघा ने गोल्ड, अनंता ने सिलवर पदक अर्जित किया. प्रतियोगिता के अवसर पर ताइक्वांडो कोच मणिश्याम कुमार, मो नाजिम, विकास चौरसिया अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह सँयुक्त सचिव फाइटर जेम्स सहित अन्य मौजूद थे.
