नवगछिया: अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 8:55 में झंडोत्तोलन किया गया। तद्पश्चात मेरा लहू देश के नाम मां तुझे सलाम को सत्यार्थ करते हुए मारवाड़ी विवाह भवन में सुबह 10 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्धघाटन माननीय अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, डी सी एल आर श्री परमानंद साह, प्रमुख व्यवसायी श्री पवन कुमार सर्राफ, मारवाड़ी विवाह भवन सचिव श्री शंभू प्रसाद रुंगटा, प्रान्त के पूर्व संयोजक श्री अश्वनी खटोर,मंच के पूर्व अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश सर्राफ, नवगछिया “जागृति” अध्यक्ष कंचन खेमका एवं शाखा अध्यक्ष निखिल कुमार चिरानियां ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मंच संचालन वरुण केजरीवाल के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष निखिल चिरानियां द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्बोधन हुआ। पूर्व प्रांतीय अधिकारी अश्वनी जी ने बताया कि रक्क्तदान के क्षेत्र में अभी भी लोगों में जागरूकता का बहुत आभाव है। जिसके कारण सिर्फ 2 ही प्रतिशत लोग रक्तदान करते है। जो एक सोचनीय बिषय है। प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी पवन सर्राफ जी ने बताया कि रक्त ही एक ऐसी चीज है जिसका कोई विकल्प नही और यह सभी मजहब में कोई फर्क नही दिखाता है।


आपका रक्त किस व्यक्ति की रगों में दौड़ रहा है । यह ना ही जरूरतमंद को पता है ना ही रक्क्तदान करने वाले को… क्योंकि रक्त की कोई पहचान नही की जा सकती वह किस मजहब का है कहने का तात्पर्य है कि रक्तदान कर आप किसी न किसी को एक जिंदगी प्रदान करते है चाहे वो मुस्लिम हो, हिन्दू हो, सिख हो या ईसाई हो।
अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि रक्तदान महादान,तभी तो इसे कहा जाता है जीवनदान। जीवनदान की इस मुहिम में लगी युवा की ऊर्जा शक्ति को इस कार्य को निरंतर करना चाहिये। उन्होंने कहा युवा सदस्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों के बीच रक्क्तदान हेतु ज्यादा से ज्यादा जागरूकता अभियान चलाए। हम मंच के तहत आयोजित जनसेवा कार्य के लिए हमेशा साथ है।

धन्यवाद ज्ञापन सचिव चेतन मुनका द्वारा दिया गया।इस कैम्प में युवाओं को प्रेरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार एवं ट्रेजरर ऑफिसर श्री अमरेंद्र पांडे ने भी अपना रक्क्तदान दिया। कैम्प में कुल कुल 55 यूनिट रक्क्तदान संग्रह किया गया। जिसमें 46 यूनिट पुरूष ओर 9 यूनिट महिलाओं ने अपना रक्क्तदान कर शिविर को सफल बनाया। इस शिविर में 4 जोड़े (पति-पत्नी)ने भी रक्क्तदान देकर लोगों को प्रेरित किया।
शिविर की सफलता का सारा श्रेय रक्तदान करने वाले रक्तविरों को जाता है। इस शिविर को आयोजित करने में शाखा के सदस्य कमल टिबड़ेवाल, दिनेश केडिया, विनय केजरीवाल, शम्भू सर्राफ, महेश खेमका, विशाल चिरानियाँ, सौरभ नारनोली, रॉकी भरतिया,पंकज टिवड़ेवाल, सुमित वर्मा, कमल टिबड़ेवाल, मंच संरक्षक नरेश केडिया के साथ साथ मनोज चौधरी, नंदलाल तिवारी(बाबा), प्रमोद चिरानियाँ, मनोज अग्रवाल, नवगछिया जागृती की सभी सदस्य और पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा, कार्यक्रम संयोजक पारस खेमका, सचिव चेतन मुनका का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
