खरीक: राजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राघोपुर आएगी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्मदिन केक काटकर मनाया. इस अवसर पर भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार चौपट हो गई है.राज्य में विधि व्यवस्था तार-तार हो रही है.लोग असुरक्षित महसूस करने लगे है. मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार जनता को बरगलाने का काम कर रही है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोगों को बैंक में संचित धन को निकालने में बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है. आम लोगों की परेशानी कम करने के लिए सरकार को कोई रास्ता नहीं दिख रहा है.किसानोंऔर बुनकरों का बुरा हाल है. राजद पूरे मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी और जनता को उसका हक हकूक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी लालू जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी राजद कार्यकर्ताओं ने 2019 में भाजपा भगाओ कार्य नीति पर काम करेगी

देश और सूबे में राजद समर्थित गठबंधन की सरकार बनाएगी. इस अवसर पर भागलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के साथ नंदू यादव राजद प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव बिंदेश्वरी सिंह मोहम्मद आजाद नीलकमल समेत राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
