नारायणपुर – भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पुर्व सांसद शहनवाज हुसैन सोमवार की अहले सुबह कैपिटल एक्सप्रेस ट्रैन से नारायणपुर रेलवे स्टेशन उत्तरे जहाँ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.पुनः जिलापार्षद उषा मिश्रा के आवास पर फ्रैश हुए व प्रधानमंत्री के चार वर्षों की कार्यो को घर घर पहुँचाने कार्यक्रम के तहत क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धि को लेकर प्रगति पुस्तक भेंट की.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता के साथ नारायणपुर अल्पसंख्यक के राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.असगर अली भाजपा में शहनवाज हुसैन के साथ शामिल हुए.व मुहल्ले में ग्रामीणों के बीच भ्रमण किया.इस दौरान पुर्व साँसद ने दर्जनों सभा में शामिल हुए.नारायणपुर के मधुरापुर बाजार के बापु द्वार चौक, एवं नागेंद्र शर्मा के आवास पर,काँग्रेस नेताअयुब अली के आवास पर,उपप्रमुख अशोक यादव के आवास पर पहुंच उनके तबियत के बारे में जानकारी ली.

मुखिया शांती देवी,बलाहा चौक पर वार्ड सदस्य राजैश शर्मा की अगुवाई में सभा को संबोधित किए.वहीं बलाहा मुखिया तनिशी सिंह के आवास एवं पवन यादव आवास सहित उपमुखिया गुलशन खातुन और पंचायत समिति सदस्य मो.ग्यास अली के आवास पर पहुंच मुहल्ले के लोगों के बीच प्रधानमंत्री के चार वर्ष की कार्यकाल की उपलब्धि को बताया.
मौके पर महंथ नवलकिशोर दास, दिनेश यादव, भारतेंदु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष नीलांम्बर झा नीलू, डब्लू मंडल, पिंटु साह, जैनूल अली, गया यादव, सिकंदर यादव, रंजीत गुप्ता, बिजय कुमार उर्फ मंटु यादव, मो.मुन्ना अली, दयानंद पोद्दार, पवन सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, शिक्षक रमेश कुमार, शिक्षक अमर कुमार, मुमताज अली, हैदर अली सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान कई जगहों पर गगनभेदी नारे भी लगाए.
