खरीक : आगामी 9 फरवरी को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में राजद द्वारा आहूत बेरोजगारी हटाओ आरक्षण बढ़ाओ सभा में शामिल होने को लेकर युवा राजद के राट्रीय सचिव अवनीश कुमार के अगवाई में गुरुवार को जनसंपर्क अभियान चलया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के जिला मीडिया प्रभारी मो.आजादअंसारी आसिफ ने बैठक को संबोधित किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरीक बाज़ार मोमिन टोला में आगामी 9 फरवरी को होने वाले बेरोजगारी हटाओ आरक्षण बढ़ाओ जनसभा कार्यक्रम के पर्यवेक्षक वीरेंद्र यादव एवं अंसार अंसारीऔर प्रखंड अध्यक्ष शंकर प्रसाद उर्फ़ दल्लू यादव, संचालन मो.आजाद अंसारी ने घूम घूम कर गली मोहल्लों के लोगों को सभा में शामिल होने का न्योता दिया.

बैठक में निर्णय लिया गया कि खरीक प्रखंड से तकरीबन 10 हजार अधिक राजद कार्यकर्ता जनसभा कार्यक्रम में भाग लेंगे. मौके पर दिनेश प्रसाद साह,प्रवीन यादव, नीरज कुमार, राम्बियास यादव, राजेश,बबलू रजक, वारिस अली, मनोज शर्मा, पंकज सुमन, विसुन्देव दास, असद अंसार, बल्लू मास्टर, प्यारु मास्टर, शरीक, इन्जुम, आदि मौजूद थे.
