राजद प्रवक्ता ने बांटे चॉकलेट बिस्कुट, केक काट कर मनाया गया जन्मदिन-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया : आज युवा राजद द्वारा युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने खरीक बाजार के मोमिन टोला में समाज के अंतिम पायदान के बच्चे और बच्चियों संग 38 वां जन्मदिन के मौके पर 38 पाउंड का केक काट कर जन्मदिन मनाया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त मौके पर युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने समाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि आज भी समाज अंतिम पायदान के बच्चे और बच्चियां अशिक्षित है, सरकार के दोहरी शिक्षा पद्धति के चलते समाज के गरीब बच्चे को रोजगार परक सही शिक्षा नही मिल पता है.

इसके लिए लोगो को जागरूक करने के लिए अभियान चलायेंगे. जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रदेश भर से शुभचिंतकों और मित्रों द्वारा ढेर सारी शुभकामनाएं के लिए आभार व्यक्त किया है. जन्म दिन पर बच्चे और बच्चियों के बीच मिठाई और चॉकलेट भी बंटे. मौके पर युवा नेता आजाद अंसारी, नीलकमल साह, अरुण राही, मो.आदिल, मो.साहिल, मो.आवाज, सोनम खातून, सहित सैकड़ों बच्चे और बच्चियां थे.