न्यायालय कांड : पूर्व सांसद ने की उच्च न्यायालय से मामले की जांच कराने की मांग -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया  : न्यायालय कांड के दूसरे दिन ही दो आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की जा रही है कार्रवाई जगजाहिर नहीं होने से आमलोगों के बीच एक आम चरचा शुरू हो गयी है कि कहीं पुलिस ने इस कांड को ठंडे बस्ते में तो नहीं डाल दिया. लेकिन पुलिस इस घटना की बात पूछे जाने पर बता रही है कि इस कांड में पुलिस का अनुसंधान सही दिशा में हैं और जल्द ही इस घटना की पूरी कहानी लोगों के सामने लायी जायेगी और सभी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर न्यायालय परिसर में भी कांड के रहस्यों को लेकर चरचा का माहौल गर्म है तो दूसरी तरफ कुछ डेली वेजेज पर कार्य करने वाले न्यायालय कर्मी शनिवार को न्यायालय नहीं आये. जानकारी मिली है कि ऐसे कर्मियों को सहयोग के लिए रखा जाता है जिसका न्यायालय में किसी प्रकार का रिकार्ड नहीं रहता है. ऐसे कर्मियों को रोजाना के हिसाब से मेहनाता दिये जाते हैं. जानकारी मिली है कि विभिन्न तरह की चरचा के बीच डेली वेजेज पर कार्य करने वाले कर्मी न्यायालय नहीं आये.

File Photo

इधर शनिवार को मामले की समीक्षा करने जिला जल के नवगछिया न्यायालय आने की संभावना है. जानकारी मिली है कि जिला जल न्यायिक पदाधिकारियों के साथ कांड की समीक्षा करेंगे और किस तरह के अभिलेख जला कर नष्ट किये गये इस बात की भी समीक्षा करेंगे.

पूर्व सांसद ने की मामले की उच्च न्यायालय से जांच कराने की मांग

भाजपा नेता पूर्व सांसद अनिल यादव ने कहा कि न्यायालय में इतनी बड़ी घटना का होना लोकतंत्र के खतरा है. इस कांड में असली अपराधी के बच जाने की संभावना बलवती है. ऐसे में मामले की जांच उच्च न्यायालय ममाले में हस्क्षेप कर खुद जांच करे और इसमें शामिल सभी अपराधियों को सजा देने का काम करे. पूर्व सांसद ने कहा कि इलाके के शातिर अपराधियों के एक जमात ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना किसी भी सूरत में क्ष्मय नहीं है.

File Photo

न्यायालय कांड की जांच को लेकर जेल में छापेमारी

न्यायालय कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए शुक्रवार को देर रात नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में नवगछिया उपकारा में सघन छापेमारी की गयी. जानकारी मिली है कि पुलिस ने उपकारा में कई विचाराधीन शातिरों से घटना के संदर्भ में जानकारी ली है. छापेमारी के दौरान पुलिस को खैनी की पुरिया, चुनौटी और चीलम बरामद किया गया है. जानकारी मिली है कि पुलिस को शातिर अपराधियों से पूछ ताछ के दौड़ान कई तरह के अहम सुराग हाथ लगे हैं. छापेमारी में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती के साथ डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला, नवगछिया थानाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह, परवत्ता, गोपालपुर, नवगछिया व रंगरा थानों की पुलिस भी थी.