धरहरा उच्च विद्यालय में शुरू हुआ ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर -Naugachia News

खेल

नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में हम फिट तो इंडिया फिट के तहत आठ दिवसीय फिटनेस सह मार्शल आर्ट ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धराहरा में आरंभ किया गया.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तायक्वोंडो संघ के जिला महा सचिव घनश्याम प्रसाद ने बताया कि शिविर का संचालन ताइक्वांडो कोच दानिश खान के देखरेख मे हो रहा है। शिविर मे स्वस्थ रहने के तरीके, सेल्फ डिफेंस, योगा एवं ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

प्रशिक्षण में विद्यालय की छात्र छात्राए प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्या विजया सिन्हा, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा, ब्रजेश झा, संजीव कुमार, मनोज कुमार, राजा राम, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.