नवगछिया :- नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के तिनटंगा दियारा उत्तर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सिमरिया के शिक्षक सुमन कुमार रोशन का आज निधन हो गया. वह लंबे समय से असाध्य रोगों के चलते बीमार चल रहे थे. शिक्षक के निधन के बाद प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिक्षकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई .
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बरीय साधनसेवी मुकेश कुमार मंडल ने इस संबंध में बताया कि सुमन कुमार रोशन एक मृदुभाषी एवं मिलनसार शिक्षक के रूप में जाने जाते थे. संघों के विभिन्न आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते लेते रहे थे. अपने जोशीले भाषण और इलाके में जानकार शिक्षक के रूप में जाने जाते थे.शिक्षक परिवार यह खबर सुनकर गहरे सदमे में है. ईश्वर उनकी आत्मा की शांति एवं सद्गति प्रदान करे. शिक्षक के निधन के बाद पूर्व सीआरसीसी जयप्रकाश मंडल तिनटंगा दियारा दक्षिण पंचायत के मुखिया भोला मंडल एवं अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है.


