बच्चों एवं पत्नी सोए हुए थे अचानक अनियंत्रित ट्रक झोपड़ी में घुसा. फिर …. -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पावर ग्रिड के समीप एनएच 31 सड़क मार्ग पर नवगछिया की ओर से पूर्णिया की ओर जा रही छड़ लदे एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने झोपड़ी में घुस गई और ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई. दुर्घटना में अपने तीन बच्चों के साथ घर में मौजूद सहौरा निवासी पवन गुप्ता एवं उनकी पत्नी आशा देवी बाल बाल बच गई. दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी को मामूली चोटें आई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसे स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करवाया गया. मिली जानकारी अनुसार पवन गुप्ता अपने तीनों बच्चों एवं पत्नी के साथ अपनी झोपड़ी में सोए हुए थे. इसी दौरान तड़के लगभग चार बजे के आसपास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गई.

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े और पांचो लोगों को झोपड़ी के अंदर दबे हुए अवस्था में खींचकर निकाला. वही दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा. इस बाबत पवन गुप्ता ने अज्ञात चालक के विरुद्ध रंगरा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.