वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आईएसआईएस के नाम पत्र मिलने से सनसनी फैल गयी है। हाथ से लिखे पत्र में कहा गया है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कि 24 मार्च को पूर्वांचल में तबाही मचायेंगे। पत्र में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने के साथ कहा बिना सीएम आदित्यनाथ योगी का नाम लिखे कहा गया है कि बचा सकते हो तो बचा लो। पुलिस ने पत्र को गंभीरता से लेते हुए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


मिर्जामुराद बाजार में बीती देर रात में यह पत्र लिखा है। प्रारंभिक स्थिति में पत्र को देखने से पता चल रहा है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। पुलिस को पत्र मिलने की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू हो गयी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पत्रिका को बताया गया है कि मिर्जामुराद पुलिस ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
आईएसआईएस के नाम का किया गया उपयोग
पत्र में आईएसआईएस के नाम का उपयोग करने के चलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पत्र में कितनी सच्चाई है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पायेगा। बीती देर रात पत्र के कुछ पन्ने मिले हैं, जिसमे एक ही बात लिखी हुई है।
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र होने के कारण बरती जाती है विशेष सतर्कता
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी होने के चलते पुलिस प्रशासन भी विशेष सतर्कता बरता है। यहां पर खुद पीएम मोदी आते रहते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन छोटी-छोटी बातों को भी गंभीरता से लेता है। फिलहाल पुलिस ने पत्र मिलने वाले स्थान पर रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि पत्र लिखने वाले की पहचान की जा सके।
सभागार: पत्रिका
