पति के पास गाड़ी बुक करवाने आना था युवक, एक दिन उसकी नजर गाड़ी मालिक की पत्नी पर पड़ी, दोनों की आंखें चार हुईं और फिर वह किसी ना किसी बहाने से उसकी दुकान पर आता और महिला से बात करता। फिर फोन नंबर लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एक दिन बाजार जा रही कहकर निकली महिला रास्ते से ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां सोमवार को महिला बाजार जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वह घर लौटने के बदले प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला दो बच्चों की मां है। जिस पर भगाने का आरोप है वह महिला के घर गाड़ी बुक कराने के बहाने आता था।

महिला के पति ने अपहरण की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। जिसमें कैला गांव निवासी जगदीश साव को आरोपित किया गया है। 27 सितंबर को महिला घर से बाजार के लिए निकली थी, जिसके बाद से वह लौटकर नहीं आई। अपने स्तर से खोजबीन के बाद निराश होने पर पति ने पुलिस से पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुट गई है।
पीड़ित पति ने बताया कि वह अपनी स्कार्पियो गाड़ी भाड़ा पर चलवाते हैं। अखिलेश साव कई बार वाहन बुक कराने घर पर आया करता था। इसी दौरान उसकी पहचान उनकी पत्नी से हुई। पत्नी का मोबाइल नंबर लेकर उसने बातचीत करते हुए, उसे प्रेमजाल में फांस लिया। 27 को पत्नी भोभी बाजार जाने के लिए घर से निकली, जिसके बाद वह लौट कर नहीं आई।
