नारायणपुर : प्रखंड के मध्य बिधालय नाथ बाबा टोला मधुरापुर में मंगलवार को लगभग12:25 बजे बिधालय में कक्षा चल रही थी जिसमें एक कक्षा में बच्चे सब खेल रहे थे और कुर्सी पर एक छोटी बच्ची बैठकर खेल रही थी. गर्मी की वजह से बिना पंखे का छात्र लोग अपने किताब से पंखा झेल रहे थे.वहीं साँतवी कक्षा की छात्रा प्रिती, ऋतु, निखत,चिंती,पायल सहित अन्य छात्र व छात्रा ने बताया कि एक से आठ कक्षा तक बिधालय में पढाई होती है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भवन के नाम पर बिधालय में तीन कमरा है.जो जर्जर हालत में है चापाकल गढ्ढे किनारे है.जहाँ से गंदा पानी निकलता है.एक शौचालय है जो जर्जर स्थिति में है.इसलिए हमलोगों को घर जाना पड़ता है.प्रधानाध्यापक अमित कुमार रंजन बताया कि बिधालय में लगभग चार सौ छात्र नामांकित है .चार पुरुष व चार महिला शिक्षक बिधालय में कार्यरत है भवन नहीं रहने के कारण छात्र को बरामदे व चदरा से बनाए कमरे में बच्चों को पढाया जा रहा है.

एनआईओएस से 20 प्रशिक्षू शिक्षक ट्रेनिंग के तौर पर बिधालय में पढा रहे हैं जिसमें 15 प्रशिक्षू ने एटेंन्डेंन्स बनाया और कुछ बाजार करने चले गए हैं.छात्र के लिए बिजली व पानी के बारे में बताया कि जर्जर भवन के कारण पंखा लगाने में भय बना रहता है. पानी पीने के लिए डब्बा मंगाया जाता है. प्रशिक्षू शिक्षक की बढोत्तरी होने के कारण पानी आज खत्म हो गया है.
