नवगछिया : 21 अप्रैल को अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग द्वारा घोषित भारत बंद को लेकर नवगछिया अनुमंडल प्रशासन स्तर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. भारत बंद को लेकर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने पूरे अनुमंडल में 23 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत बंद को लेकर 23 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
एसडीओ मुकेश कुमार ने इस संबंध में एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग द्वारा घोषित भारत बंद को लेकर बंद समर्थकों द्वारा रेल, सड़क, सार्वजनिक स्थल, प्रतिष्ठान एवं यातायात व्यवस्था बाधित करने के संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

एहतियात के तौर पर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
