बिहपुर : बिहपुर के मिलकी गांव के शाहटोली मे भूमि विवाद में मो. शमशेर को पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल शमशेर को इलाज के लिए बिहपुर पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना को घायल के रिश्तेदार ने ही घर में घुसकर अंजाम दिया है। ग्रामीणो ने बताया कि पेट में चाकू लगने से आंत का कुछ हिस्सा बाहर आ गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

