72 लोगों ने पहले दिन कटाया एनआर रसीद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रारंभ हो गया. नामांकन के पहले दिन मात्र एक प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन दाखिल किया गया. वहीं 72 प्रत्याशियों ने एनआर रसीद कटाया. बुधवार से शुरू हुए नामांकन को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी. वहीं नामांकन को लेकर नवगछिया अनुमंडल सभागार में 4 टेबल बनाया गया था. जिसमें प्रत्याशियों का नामांकन लिया जा रहा था. बुधवार को जितेंद्र कुमार सिंह ने वार्ड नंबर 2 के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.
वहीं एनआर कटाने वालों में अमित जयसवाल वार्ड नंबर 20, कविता देवी वार्ड नंबर 13, रूबी देवी वार्ड नंबर 13, मदन प्रसाद शर्मा वार्ड नंबर 23, रंजीत साह वार्ड नंबर 6, शांति देवी वार्ड नंबर 12, वीरेंद्र कुमार सिंह वार्ड नंबर 14, निरंजन सिंह वार्ड नंबर 4, सुनीला देवी वार्ड नंबर 2, मोहम्मद अजीम साह वार्ड 8 दीपक कुमार वार्ड 20 अशोक भगत वार्ड 14 रत्ना विश्वास वार्ड 19 गुड़िया देवी वार्ड 19, जितेंद्र प्रसाद सिंह वार्ड 2, ज्ञानसक कुमार वार्ड 1, रीना देवी वार्ड 1, कुमार नंदलाल वार्ड 2 जैनुल बैठा 6:00 मंजूर आलम वार्ड नंबर 8 अंसार बैठा 8 कविर आलम बैठा 8, जरीना खातून वार्ड नंबर 7, बेबी देवी 23, संजय कुमार सिंह 22, गोपालदास वार्ड 5, दिलीप कुमार सिंह वार्ड नंबर 2, लालमणि देवी वार्ड नंबर 3, विवेकानंद मंडल वार्ड नंबर 10, मनोरमा देवी वार्ड नंबर 11, मूलीसा देवी वार्ड 10, राजीव रंजन वार्ड 6, स्वीटी कुमारी वार्ड 5, नेहा कुमारी वार्ड 22, नीलम देवी वार्ड 3, माहिल सिंह वार्ड 2, सुबोध कुमार सुमन वार्ड 10, विनोद कुमार मंडल वार्ड 22, सुभाष पासवान वार्ड 23, सिकंदर साह वार्ड 6, अभिषेक रमन वार्ड 22, सोनी देवी वार्ड 3, सुनीता देवी वार्ड 4, प्रीति कुमारी वार्ड नंबर 17,


धर्मेंद्र पासवान वार्ड नंबर 23, सीमा देवी वार्ड 15, अन्नपूर्णा सिंह वार्ड 5, कैलाश सिंह वार्ड 10, संजय कुमार वार्ड 6, नौशाद आलम वार्ड 8, रश्मि भारती वार्ड 9, कला देवी वार्ड 5, किरण कुमारी वार्ड 13, पप्पी देवी वार्ड 5, मंजूमाला देवी वार्ड 2, बीबी मिखा खातून वार्ड 8, सोनी खातून वार्ड 8, विनोद कुमार सिंह वार्ड 10, किरण देवी वार्ड 5, मिथुन कुमार वार्ड 2, फाहिमा खातून वार्ड 13, रेणु देवी वार्ड 13, मुरारी चिरानियां वार्ड 18, राधा देवी वार्ड 17, सितारा खातून वार्ड 7, मोहम्मद मोहिउद्दीन वार्ड 8, सोनी देवी वार्ड 9, सिकंदर सिंह वार्ड 2, अनीता देवी वार्ड 3, गीता देवी वार्ड 9, राम प्रकाश रूंगटा वार्ड 16 इन सभी ने बुधवार को अपना एनआर कटाया. नामांकन के पहले दिन अनुमंडल कार्यालय में प्रत्याशियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही थी. सभी अपने अपने समर्थकों के साथ एनआर रसीद कटाने के लिए लाइन में लगे थे. मालूम हो कि बुधवार 19 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो 27 अप्रैल तक नामांकन किया जाएगा. वही 28 अप्रैल और 29 अप्रैल को स्कूटनी के अलावा 2 मई नाम वापसी तथा 3 मई प्रतीक आवंटन की तिथि घोषित की गई है. वही नगर पंचायत में खड़े उम्मीदवारों की किस्मत 21 मई को मतदान पेटियों में बंद हो जाएगी . उनकी किस्मत का फैसला 23 मई को मतदान के साथ होगा. निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला ने बताया कि इस बार नामांकन के दौरान प्रत्याशियों को दो कलर फोटो लाना अनिवार्य है.
नामांकन के साथ धारा 144 लागू
नगर पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गई है. जिसमें किसी भी प्रकार के सभा जुलूस या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना पदाधिकारी के आयोजित नहीं किया जा सकता है. नगर पंचायत सीमा में कोई शस्त्र अनुज्ञप्ति धारी सहित तीर धनुष लाठी भाला सा या मानव शरीर को नुकसान पहुचने वाला कोई भी सामान साथ लेकर चलना प्रतिबंध बंद होगा. किसी प्रकार के पोस्टर पर आलेख फोटो आदि अथवा किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग अचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा. कोई भी व्यक्ति समूह किसी धार्मिक स्थल का उपयोग राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं करेगा. कोई भी व्यक्ति मतदाताओं को डराने-धमकाने एवं किसी प्रकार का प्रलोभन देने का कार्य नहीं करेगा. नगर पंचायत आम निर्वाचन 2017 के निर्वाचन कार्य सभी प्रकार के वाहन बिना अनुमति के परिचालन करना वर्जित होगा. साथ ही वाहन पर ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना अनुमति के वर्जित है. यह प्रतिबंध निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेगा.
