इस्माइलपुर के छोटी परबत्ता और सुदन टोला के बीच पचासी चौक के समीप सड़क पर दिन दहाड़े अपराधियों ने पिता की हत्या में असफल रहने पर छठवीं में पढ़ने वाले 15 वर्षीय छात्र मनीष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। वह इस्माइलपुर निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉक्टर पिंटू शर्मा का बेटा था। अपराधियों ने मनीष को एक गोली दाईं तरफ कनपटी में मारी। गोली लगते ही मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अपराधियों की मारी गई पहली गोली पिता पिंटू को मारी, लेकिन वह बच गया। घटना के बाद दोनों अपराधी छोटी परबत्ता की ओर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इस्माइलपुर पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। सूचना पर एसडीपीओ प्रवेन्द्र कुमार भारती घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की। इस मामले में इस्माइलपुर थाने पहुंचकर छानबीन की परिजनों से पूछताछ की।

एसपी निधि रानी ने पुलिस को अपराधियों की हर हाल में गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष प्रेम साह ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल से खोखा और गोली के आगे का हिस्सा बरामद किया गया है। इस घटना में पिता का मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव को परिजनों को सौंप दिया था।
हत्या की वजह पिता से व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता की बात सामने आ रही है। इस हत्या में कुख्यात अपराधी पप्पू यादव उर्फ पप्पू बोस और ग्रामीण चिकित्सक डाॅ. विनीत का नाम सामने आ रहा है। बच्चे के पिता डाॅ. पिंटू और आरोपी डाॅ. विनीत दोनों इस्माइलपुर हाट में प्रेक्टिस करते हैं। कहा जा रहा है कि व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता समाप्त करने के लिए अपराधी पिंटू शर्मा की हत्या के फिराक में थे।

पिता भागलपुर बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे
डाॅक्टर पिंटू शर्मा के दो पुत्र मनीष कुमार छठी कक्षा में और चौथी कक्षा के आशीष कुमार को आवासीय स्कूल पहुंचाने के लिए बाइक से निकले थे। 85 चौक से 250 मीटर पश्चिम मुख्य नवनिर्मित सड़क के पास एक बाइक पर सवार इस्माइलपुर निवासी पप्पू यादव उर्फ पप्पू और डाॅ. विनीत ने ओवरटेक कर बाइक को यह कह कर रोकने को बोला दोनों गांव के थे, इसलिए बाइक रोक दी। उतरने के क्रम में पप्पू ने कमर से पिस्तौल निकाला और गोली चला दी। इसमें वह बच गया। इसके बाद पिंटू शर्मा अपने छोटे पुत्र आशीष को खींचते हुए भागो-भागो कहकर करीब 20 मीटर की दूरी पर चला गया।

लेकिन मनीष नहीं भाग पाया और वह पूछता रहा आखिर क्यों आप लोग ऐसा कर रहे हैं। असफल पप्पू गुस्से में मनीष के कनपटी पर ही गोली मार दी। गोली लगते ही मनीष गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी छोटी परबत्ता की ओर भाग गए। बताया जाता है कि इस्माइलपुर में पिंटू शर्मा लोकप्रिय ग्रामीण चिकित्सक है और दूसरी तरफ डाॅ. विनीत गत दो वर्षों से प्रेक्टिस कर रहे हैं। दोनों में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता थी। पप्पू यादव फरार अपराधी है। उसप कई मामले दर्ज हैं।
