नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर भवानीपुर चौक के पास गुरुवार की संध्या समय मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों के सहयोग से रंगरा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. घायलों में रंगरा ओपी के मुरली बनिया निवासी सोनू कुमार, नवगछिया नोनिया पट्टी के राहुल कुमार एवं शिवम कुमार शामिल है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायलों का अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे और रंगरा से नवगछिया आ रहे थे.

इसी दौरान एनएच 31 पर मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित हो गया और मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनो युवक गभीर रूप से घायल हो गया. वहीं रंगरा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है.
