नवगछिया में होंगे कई जगहों पर योग विज्ञान शिविर का आयोजन-Naugachia News

सूचना/खबरे

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नवगछिया : विश्व योग दिवस के अवसर पर नवगछिया अनुमंडल में विभिन्न जगहों पर योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया जाएगा. भाजपा की ओर से योग विज्ञान शिविरों के प्रभारी और विभिन्न जगहों योग संबंधित होने वाले आयोजनों के लिए भाजपा नेता पुलकित सिंह को प्रभारी बनाया गया है.
नवगछिया हाई स्कूल में भव्य रुप से योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया जाना है. नवगछिया के बाल भारती विद्यालय में भी योग दिवस के अवसर पर जो योग विज्ञान शिविर व योग पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
शहर के सावित्री पब्लिक स्कूल, सिंधिया मकनपुर स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल, तेतरी स्थित अंबे पब्लिक स्कूल में भी योग दिवस पर होने वाले आयोजनों की तैयारी पूरी कर ली गई है.