मंकर संक्राती पर नोका बिहार पर एसडीओ का ऐलान, घाटों पर धारा 144 रहेगा लागू-Naugachia News

NEWS

नवगछिया : मकर संक्राती को लेकर गंगा व कोसी नदी में इस बार नोका बिहार का अनंद नहीं ले पाएंगे. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने भागलपुर में नौका बिहार के दौरान हुई नोका दुर्घटना को लेकर मकर संक्राती को लेकर पर 14 जनवरी को घाटो पर नौका परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीओ ने इस मौके पर घाटों पर धारा 144 लागू किये जाने की बात कहीं. वहीं इस को लेकर सीओ व थानाध्यक्ष को क्षेत्र में घाटों पर संचालित होने वाले नाव की सूची तैयार कर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है.

एसडीओ ने कहा की नाव की सूची तैयार होने के बाद जिन नाव का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है उस नाव का रजिस्ट्रेशन डीटीओ द्वारा कराया जाएगा.