नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा इस्माइलपुर प्रखंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे शौचालय निर्माण कार्य एवं मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत चल रहे हर घर पक्की गली, नाली एवं हर घर नल जल योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में से अनुपस्थित रहने पर बीएओ, बीइओ, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सीडीपीओ के अलावा किसान सलाहकार चन्दन कुमार, पंचायत रोजगार सेवक विजय कुमार और वरुण कुमार, सभी साक्षरता प्रेरक, सभी आशा कार्यकर्ता के एक दिन का वेतन रोकते हुए कारण पूछा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं निरीक्षण के दौरान प्रखंड की पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के वार्ड नंबर 10 में निर्मित हर घर पक्की गली, नाली योजना संतोषजनक नहीं पाया गया। इस योजना में दो स्थल लक्ष्मण मंडल एवं कपिलदेव मंडल के घर के पास जलजमाव हो रहा है। नवनिर्मित पीसीसी सड़क पर जलजमाव बता रहा है कि सड़क निर्माण में लेवलिंग का ख्याल नहीं रखा गया है। जलजमाव से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

पीसीसी सड़क के साथ नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। वार्ड नंबर 10 में निर्माणाधीन हर घर नल जल योजना में जलमीनार का सुपर स्ट्रक्चर तैयार हो गया है। परंतु घर-घर पानी आपूर्ति के लिए पाइपलाइन अभी तक नहीं बिछाई गई है। पानी की टंकी भी अभी नहीं बैठायी गई है। हर घर पक्की गली, नाली तथा हर घर नल जल योजना का अनुश्रवण नहीं करने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अभियंता से कारण पूछा गया है।
