नवगछिया :- कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया आदर्श रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रमेश प्रसाद ने शुक्रवार को स्टेशन के दो सुधा काउंटर वह एक टी स्टाल से अवैध रुप से बेचे जा रहे कुल 20 पानी के बोतल को नष्ट किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं उन्होंने बताया कि तीनों दुकानों से कुल 2050 रूपय फाइन लिया गया है.

और उन्होंने बताया कि गुरुवार को भी महानंदा डाउन ट्रेन से के पेंट्री कार से रेल नीर पानी बोतल के बजाए दूसरे कंपनी की पानी बोतल बरामद की गई थी. इसको लेकर पेंट्रीकार से भी ₹1000 जुर्माना वसूला गया है. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि लगातार वेंडरों व विभिन्न कंपनी की पानी बोतल बेचे जाने पर कार्रवाई की जा रही है.
