भागलपुर| एनएच से भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए कहलगांव से नवगछिया के बीच गंगा में मालवाहक जहाज चलेंगे। सरकार ने इसकी अनुमति शुक्रवार को दे दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से एनएच पर भार कम करने और ढुलाई की लागत कम करने के लिए राजमहल से भागलपुर के बीच (राजमहल-मानिकचक, साहिबगंज-मनिहारी और कहलगांव -तीनटंगा) टर्मिनल निर्माण और जहाजों का परिचालन होगा।

जिला प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। डीएम प्रणव कुमार ने बताया, सर्वे का काम करवाया गया है। बटेश्वर स्थान से तीनटंगा के बीच गंगा में 1.5 किलोमीटर की दूरी होगी।
