नवगछिया : सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

सूचना/खबरे

नवगछिया। सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवगछिया हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में खरीक थाना से फ्लैग मार्च निकाला गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बिहपुर सर्किल के सभी थाना, बिहपुर, झंडापुर, भवानीपुर, नदी थाना का भ्रमण कर जगह-जगह आमजनों से मिलकर शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारा के सरस्वती पूजा मनाने की अपील की।

हेड क्वार्टर डीएसपी ने कहा पूजा के नाम हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 घंटे पुलिस-प्रशासन आपकी सेवा के लिए तत्पर और तैयार है। वहीं, थानाध्यक्ष ने बताया कि हर हाल में पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर असामाजिक तत्वों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।