नवगछिया पुलिस को मिली सफलता, मुमताज मुहल्ला से मोटरसाइकल चोर गिरोह को दबोचा-Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया: नवगछिया में हाल के दिनों में लगातार चोरी की घटना के बाद पुलिस के सक्रिय होने के साथ ही जहाँ चोरी की घटना में चार चोर  को गिरफ्तार किया गया वहीं इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक और सफलता मिली है. शनिवार की देर रात चोरों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन बाइक चोर को गिरफ्तार किया. साथ ही मौके से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकल को भी बरामद किया है. गिरफ्तार चोरों में नवगछिया मुमताज मुहल्ला निवासी विकास कुमार पिता संजय साह, मिल्की निवासी राहुल कुमार पिता जनार्धन यादव, मक्खा तकिया निवासी सुजीत कुमार साह पिता उपेंद्र प्रसाद साह शामिल हैं.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मौके से बिना नम्बर की सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकल , काला रंग का पैसन प्रो और लाल रंग का हौंडा साइन को बरामद किया है. थाना अध्य्क्ष संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि स अणि मंजर अहमद खान के नेतृत्व में सअणि केडी यादव, अणि प्रमोद मिश्रा साहिर सस्त्र बल के छापेमारी टीम को भेजा गया था. छापेमारी के दौरान दो गारी अपाचे और हौंडा साइन नवादा मोर और पैसन प्रो मोटरसाइकल मिल्की भवगती स्थान से राहुल के घर से बरामद किया गया है.

इस कार्रवाई के दौरान राजेश यादव पिता प्रदीप यादव भागने में सफल रहा. जबकि तीन चोरों कोमोके से गिरफ्तार कर लिया गया. थाना अध्य्क्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनो चोरों का आपराधिक इतिहास रहा है. राहुल कुमार शराब तस्करी के मामले में बांका में जेल भी जा चूका है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी जिला स्तर और मोबाईल चोरी व छिनतई की घटना को अंजाम देते थे. इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं. जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छपेमारी कर रही है. इधर सफेद रंग की मोटरसाइकल की बरामदगी हीने से हाल के दिनों में सफेद रंग की अपाचे से हुई लूट व छिनतई की घटना को लेकर पुलिस इन तीनो अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है.