मामला हत्या कर शव को नदी में बहाने का : पुलिस ने किया गिरफ्तार, जल्द होगा मामले का उद्भेदन -Naugachia News

Crime Reoprts

– पुलिस ने किया दावा : जल्द होगा मामले का उद्भेदन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : अब पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि कदवा प्रतापनगर निवासी नारद सिंह की पुत्री की मौत का मामला आनर किलिंग का है. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पिता नारद सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है. मालूम हो कि 25 मई को रंगरा क्षेत्र के कोसी नदी से एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया था. पहले तो शव के शिनाख्त में पुलिस को काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में शव की शिनाख्त की गयी और मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया. पुलिस के अनुसंधान में परत दर परत मामले से रहस्य का पर्दा उठने लगा और अंतत: सच सबके सामने आया कि मामला ऑनर किलिंग का ही है.

Whatsapp group Join

श्रीपुर में महिला की हुई थी शादी, साल भर में ही टूट गयी थी शादी, महिला का पति अभी जेल में है

अनुसंधान में यह बात भी सामने आयी है कि महिला कविता देवी की शादी दो वर्ष पहले श्रीपुर गांव के अभिनंदन सिंह से हुई थी. अभिनंदन और कविता की शादी शुरूआती समय से ही विवाद की भेंट चढ़ गया. दोनों महज एक साल साथ रह सके और दोनों अगल अलग हो गये. कविता के पिता ने महिला प्रताड़ना और दहेज प्रताड़ना का अरोप लगाते हुए अभिनंदन पर केस दर्ज किया गया. फिलहाल अभिनंदन जेल में है. संबंध विच्छेदित होने के बाद कविता अपने पिता के घर पर रह रही थी.

बाबा बिशु राउत सेतु से कोसी में फेंका गया था शव

बात सामने आयी है कि कविता का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. कविता के परिवार वालों को यह नागवार था. अक्सर कविता को अपने चाल चलन को सुधारने की नसीहत दी जाती थी. अंतत: एक दिन कविता ने फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया. फांसी पर झूल जाने के बाद भी कविता की जान नहीं गयी. बात सामने आयी है कि बेहोशी और गंभीर अवस्था में कविता का इलाज कराने के बजाय उसके गले को रेत दिया गया और उसकी लाश को बाबा बिशु राउत सेतु से कोसी नदी में फेंक दिया गया. पुलिस के अनुसंधान में पांच से अधिक लोगों की संलिप्तता का मामला उजागर हुआ है.

मोबाइल कॉल डीटेल और सीडीआर के आधार पर चल रहा है वैज्ञानिक अनुसंधान

महिला की हत्या को नवगछिया पुलिस ने काफी गंभीरता से लेते हुए इस मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान कर रही है. पिता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और सीडीआर के मिलान में जुटी हुई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा और मामले में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.