नवगछिया बाजार में शराब के नशे में धुत गोपाल केडिया मचा रहा था उपद्रव, पुलिस ने किया अंदर-Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया: नवगछिया बाजार में शराब के नशे में धुत होकर उपद्रव मचा रहे युवक नवगछिया के गोपाल केडिया को नवगछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नवगछिया थाना अध्य्क्ष संजय कुमार सुधांसु ने बताया कि रविवार की दोपहर गस्ती के दौरान नवगछिया के बाल भारती के पीछे सत्येंद्रनारायन रोड पर एक युवक शराब के नशे में मदहोश होकर उपद्रव मचा रहा था.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आने जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार कर न्यूसन्स फैला रहा था. मना करने पर लोगों से मारपीट भी कर रहा था. जिसके बाद गस्ती के दौरान साथ में मौजूद सस्त्र बल के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया.

इसके अलावा थाना प्रभारी ने युवक से पूछा की बिहार में शराबबंदी के दौरान पुरे बिहार में शराब बंद है तो वह शराब कहा से लाया इस बाद की संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर युवक पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है.