नवगछिया : कटिहार बरौनी रेल खंड के बीच सेमापुर स्टेशन के पूरब अपलाइन पर से मंगलवार को नवगछिया जीआरपी पुलिस ने एक युवक के शव को बरामद किया है. पुलिस ने युवक के शव की पहचान युवक के पास स्थित आधार कार्ड से की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतक युवक औरंगाबाद जिले के सोनोरा थाना क्षेत्र के खमदाहा निवासी विनोद प्रसाद गुप्ता के 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार गुप्ता है. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि युवक की मौत किसी अज्ञात ट्रेन से गिरने के कारण होना प्रतीत होता है. मामले में जीआरपी थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया. वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद सबको सुरक्षित रखा गया.
