नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 के किनारे बड़ी वारदात, कबाड़ी दुकान एवं होटल में छापेमारी -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31के किनारे लक्ष्मी होटल के पास कबाड़ी दुकान एवं होटल में छापेमारी कर नवगछिया पुलिस ने चोरी के 10 क्विंटल बिजली का एल्मुनियम एवं लोहे का तार बरामद किया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को सफलता मिली है. नवगछिया पुलिस ने छापेमारी के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक निवासी मनोज भगत एवं चंदन कुमार के कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी के बिजली के तार की बरामदगी की है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

” कबाड़ी दुकान में छापेमारी 10 क्विंटल चोरी का बिजली का तार बरामद

,, छापेमारी के दौरान एक पिक अप वैन व सफारी गाड़ी को पुलिस ने किया जब्त

इस दौरान पुलिस ने एक पिक अप वैन और एक सफारी गाड़ी को भी जब्त किया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया में चोरी के बिजली का तार खरीद बिक्री की जाती है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मनोज भगत व चंदन कुमार के कबाड़ी दुकान एवं होटल में छापेमारी की गई. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पिकअप वैन पर लदा चोरी का बिजली का तार बरामद किया गया.

इस दौरान पुलिस टीम ने कबाड़ी दुकान के गोदाम की भी तलाशी ली. तलाशी के दौरान गोदाम से भी चोरी का बिजली का तार बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 10 क्विंटल चोरी का बिजली का तार बरामद हुआ है. एक पिक अप वैन एवं को जब्त किया गया है. एक सफारी गाड़ी को भी लाया गया. उन्होंने बताया कि हाल ही में बिहपुर थाना, झंडापुर ओपी, खरीक थाना एवं भवानीपुर ओपी में बिजली तार के चोरी हुई थी.

जिसकी प्राथमिकी संबंधित थाना में दर्ज की गई थी. पुलिस जांच के क्रम में बात सामने आई थी कि चोरी होने वाले बिजली का तार नवगछिया में बिक्री की जाती है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोज भगत एवं चंदन कुमार द्वारा चोरी के बिजली की तार की खरीद बिक्री की जाती है. इन दोनों का बिजली तार चोरी करने वाले चोर गिरोह से जुड़ाव रहा है. छापेमारी के दौरान चंदन एवं मनोज भगत भागने में सफल रहे हैं. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.