नवगछिया : नवगछिया में बाइक का लुटेरा गैंग का आतंक परवान पर है. इस बार बाइकर्स गैंग ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम देते हुए गोपालपुर थाना के जमादार को ही अपना निशाना बना लिया. गोपालपुर थाना के जमादार से बाइकर्स गैंग ने ₹200000 लूट लिए हैं. इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है. नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर नवगछिया के एसडीपीओ के नेतृत्व में जगह-जगह सघन छापेमारी हो रही है. तो दूसरी तरफ सवाल उठना लाजमी है कि जब पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का हाल क्या होगा ? शनिवार को नवगछिया थाना क्षेत्र पकरा पंचायत स्थित स्टेट बैंक शाखा के पास गोपालपुर थाना में प्रतिनियुक्त सअनि नजमुल्ला खान शनिवार को 11:00 बजे दिन में एक चौकीदार के साथ बैंक से पैसे की निकासी कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान ही करने वाले थे कि एकाएक आदम के एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट कर उनका ₹200000 छीन लिया और तेतरी दुर्गा स्थान की ओर भाग गए.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झपटमारों ने गोपालपुर थाना के जमादार से छीने दो लाख रूपये
– नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा एसबीआई शाखा के पास हुई घटना
इस दौरान बैंक की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी वह गार्ड देखते ही रह गए. एएसआई ने प्रभात खबर को बताया है कि बैंक में उन्होंने दो लाख रुपये बैंक की निकासी की. पैसा निकालने के बाद पैसे को एक पॉलीथिन के बैग में डाल कर बाहर निकला. जहां उन्होंने साथ आए चौकीदार को पैसे वाला पॉलीथिन का बैग डिक्की में रखने के लिए दे रहा था. इसी दौरान पकरा गांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मेरी गाड़ी के करीब आया चौकीदार को जो पॉलीथिन बैग दे रहा था उसे झपट लिया.

जब तक उसका पीछा किया गया तब तक दोनों बाइक सवार तेतरी की ओर तेजी से भाग गए. घटना के बाद उसका पीछा भी किया लेकिन दोनों अपराधी वहां से भाग चुके थे. मालूम हो कि झपटमारों द्वारा पैसे उड़ाने की यह घटना कोई पहली घटना नहीं है. नवगछिया थाना क्षेत्र में पिछले दो माह में लगातार कई घटनाएं घट चुकी है. अपराधी लोगों के पैसे उड़ा चुके. पिछले दिनों नवगछिया बाजार में लगातार तीन चार लोगों से की डिक्की से अपराधियों ने पैसे उड़ा लिए थे. इससे पूर्व तेतरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास से भी अपराधियों ने एक महिला के पैसे को उड़ा लिया था.

महिला इंदिरा आवास योजना के तहत प्रथम किस्त में मिली राशि को निकाल कर घर निर्माण के लिए पैसा ले जा रही थी. मक्का व्यवसाई से भी अपराधियों में ढाई लाख रूपय डिक्की से उड़ा लिए थे. लगातार हो रही इस तरह की घटना में अब तक पुलिस द्वारा एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है. न ही पुलिस इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का उद्भेदन कर पाई है. लोगों का कहना है कि आए दिन अपराधी लोगों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पहले तो सिर्फ अपराधी आम लोगों को अपना शिकार बनाते थे. लेकिन अब अपराधी पुलिस पदाधिकारियों को भी अपना शिकार बनाने के लिए पीछे नहीं हट रहे हैं. ऐसे में बैंक से पैसे निकासी करना पूरी तरह से असुरक्षित हो गया. मालूम हो कि पिछले दिनों खरीक, बिहपुर, नारायणपुर वह नवगछिया से इस तरह की कई घटना सामने आ चुकी है.

कहती है एसपी
नवगछिया एसपी निधि रानी ने कहा कि एएसआई द्वारा घटना की जानकारी दी गई है. उसे लिखित आवेदन देने कहा गया है. देर रात पुलिस छापेमारी कर रही है. अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
