नवगछिया: नवगछिया बाजार के गरीब दास ठाकुर बारी रोड स्थित मां अन्नपूर्णा ट्रांसपोर्ट में रविवार की संध्या समय अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसपोर्ट कार्यालय में रखे 30,000 नगद रुपए की चोरी कर ली गई है.
इस संबंध में ट्रांसपोर्ट में कार्य कर रहे सीतामढ़ी जिले के विश्वनाथ पुर चौक निवासी शैलेंद्र नाथ वर्मा द्वारा नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

