रामनवमी के मौके पर जगह जगह विशेष आयोजन, श्री राम की भक्ति में डूबा नवगछिया -Naugachia News

NEWS

नवगछिया: रामनवमी के मौके पर श्री राम की भक्ति में नवगछिया के शहरी व ग्रामीण लोग भक्ति की माहौल में डूबे हुए है. वहीं नवगछिया के नया टोला दुर्गा मंदिर, सहीद दास टोला दुर्गा मंदिर, महदतपुर दुर्गा मंदिर सहित सभी मंदिरों में रामनवमी के मौके पर विशेष मेला का आयोजन किया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं नवगछिया के नया टोला बजरंगवली मंदिर, नवादा बालाजी धाम सहित शहर के सभी बजरंगबली मंदिर में धाजा गार कर  बजरंगवली की पूजा की गयी. इसके अलावा चैत्र नवरात्र को लेकर अनुमंडल के मंदिरों में माँ दुर्गा सप्तशती पाठ से माहौल माहौल भक्तिमय हो गया है.

पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंध

रामनवमी के मौके पर शहर के सभी इलाकों में नवगछिया पुलिस द्वारा चाक चौबंध व्यवस्था की गयी है. नवगछिया मे गस्ती गाड़ियाँ थाना क्षेत्र में जगह जगह पर तैनात है. वहीं शहर के दुर्गा मंदिरों में नवगछिया पुलिस द्वारा महिला पुलिस बलों की भी न्युक्ति की गयी है.