नवगछिया : ग्रामीण बैंक नवगछिया शाखा के पदाधिकारियों ने बुधवार को नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार नोनिया पट्टी निवासी शिवम भंडार के प्रोप्राइटर प्रमोद कुमार चौधरी का घर जब्त किया है. इस दौरान बैंक के पदाधिकारियों ने घर पर ग्रामीण बैंक का बैनर व लिखित प्रदर्श करते हुए ताला मार दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक शशिकांत पांडे, क्षेत्रीय उप शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार शहीद नवगछिया शाखा प्रबंधक मौजूद थे. नवगछिया ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रमोद कुमार चौधरी के यहां सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

प्रमोद कुमार चौधरी अपना घर गिरवी रख कर लोन लिया था. इसलिए लोन चुकता नहीं करने पर गिरवी रखा हुआ घर पर पोजीशन लिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि ऋण वसूली को लेकर ग्रामीण बैंक द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसके तहत सरफेसी एक्ट एवं सर्टिफिकेट केस की कार्रवाई की जा रही है.
