नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरो माइल एनएच-31 पर गुरुवार देर रात एक दुखद घटना घटी। सड़क पार करने के दौरान 65 वर्षीय सबली मंडल अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबली मंडल जब सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों और नवगछिया थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अनुमंडल अस्पताल ले गई। वहां देर रात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के पुत्र ने पुष्टि की कि उनके पिता की मौत सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से टकराने के कारण हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
