मुखिया सोनी भारती ने किया धार्मिक आयोजनों का उद्घाटन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के जगतपुर पंचायत स्थित जपतैली गांव में नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सोमवार को शुरू हो गया. देर शाम जगतपुर पंचायत की मुखिया सोनी भारती ने फीता काटकर विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजनों का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज सृजनात्मकता की ओर अग्रसर होता है. उन्होंने धार्मिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश भी डाला है. इससे पूर्व अलसुबह 1008 कुंवारी कन्याओं और विवाहिताओं द्वारा कलश पर शोभायात्रा निकला गया. जपतैली स्थित यज्ञ स्थल से श्रद्धालुओं ने खाली कलश लेकर महादेवपुर घाट गयी. फिर वहां कलश में गंगाजल भरकर यज्ञ स्थल पर रखा. देर शाम उद्घाटन समारोह के बाद कथा व्यास दिनेशानंद जी महाराज के द्वारा नियमित प्रवचन शुरू कर दिया गया.

