नंदनी सरकार उर्फ दीदी जी बनी नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

नवगछिया  : नवगछिया भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने लगातार तीसरे दिन अपनी जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नवगछिया प्रखंड के कोसी पार ढोलबज्जा निवासी व नवगछिया की जिला पार्षद भाजपा नेत्री नंदनी सरकार उर्फ दीदी जी को  नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है. नवगछिया के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने उक्त आश्रय की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के संगठन में पहली बार किसी मंच मोर्चा की कमान कोसी पार में रहने वाली महिला को दिया गया है. उम्मीद है कि सुदूर व देहाती क्षेत्रों में भी भाजपा का संगठन अपेक्षाकृत मजबूत व जमीनी होगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा है कि जमुनिया गांव के अधिवक्ता जय नारायण यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है. यह भी जानकारी मिली कि महिला मोर्चा ने पूरे नवगछिया अनुमंडल से कुल 8 नाम आए थे. जिसमें वरिष्ठ नेताओं के सम्यक विचार विमर्श के बाद सबकी सहमति नंदनी सरकार पर बनी. इसके बाद नवगछिया के तेतरी गांव स्थित हरिओम ढाबा पर एक सादे समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल में इसकी घोषणा की. नंदनी सरकार को महिला मोर्चा से जिला अध्यक्ष बनाए जाने और अधिवक्ता जय नारायण यादव को कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष नवगछिया बबलू चौधरी, महामंत्री शुभाशीष कुमार, जिला मिडिया प्रभारी बिजेन्द्र शर्मा, संजीव कुमार उर्फ झावो, नवगछिया नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, भाजपा नेता महंत नवल किशोर दास, भाजपा नेता सत्यप्रकाश झा, संजय शर्मा, शोषण यादव, नीलांबर झा नीलू आदि अन्य नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि नंदनी सरकार को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन मजबूती करण को बल मिलेगा.