जदयू ने दिया बेरोजगारी मिटाओ देश बचाओ के खिलाफ एकदिवसीय धरना-Naugachia News

शिक्षा/जानकारी

अनुमंडल कार्यालय मे दिया गया धरना

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया : नवगछिया जदयू इकाई शाखा द्वारा बिहार प्रदेश युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा के आवाहन पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष तिरपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में बेरोजगारी हटाओ देश बचाओ नारे के साथ एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन अनुमंडलीय परिसर में किया गया. जिसमें केंद्र की एनडीए सरकार चुनाव के समय देश की जनता से किए हर वादे पूरी नहीं कर सकती है. साथ ही दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वादे को भी पूरा नहीं किया गया है.

युवा जदयू के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने अपने संबोधन में कहा कि देश में 15 करोड ऐसे लोग हैं, जो किसी न किसी काम धंधे से जुड़े हुए हैं. और केंद्र सरकार के आकड़ों के अनुसार दो करोड़ लोग हर वर्ष नए युवा जुड़ रहे हैं. देश में 12 वीं कक्षा तक पढ़े लिखे युवाओं 15% है, इसके बाद भी उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है. यह केंद्र सरकार 3 वर्षो से है आखिर बेरोजगारी दूर क्यों नहीं कर पा रही है. वही इस मौके पर युवा प्रदेश प्रवक्ता सह प्रमंडल प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, जिला प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह, चंद्रेशवरी प्रसाद सिंह जिला अध्यक्ष, मंच संचालक विश्वास झा जिला युवा जदयू जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, वीरेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष,  घनश्याम यादव युवा नगर अध्यक्ष, अशोक दादा राज परिषद सदस्य, अंकित सम्राट, संतोष कुमार व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे.