स्नान करने के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की मौत

गोपालपुर

मौत की खबर सुनते ही परिवार में छाया मातम

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

25 naugachia mritk yuwk

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के रंगड़ा थाना अंतर्गत तीनटैंगा दियारा के ज्ञानी दास टोला निवासी विजय रजक के 10 वर्षीय पुत्र राहूल कुमार की शुक्रवार को गांव के ही अपने स्कूल से पढ़कर लोटने के बाद राहूल गांव के ही कुछ और बच्चों के साथ में नहाने के लिए सीमरीया घाट पर चले गया. घाट पर स्नान करने के दौरान राहूल का पैर फीसल जाने से उसका डूबने से मौत हो गया. जिसके बाद वहां पर मौजूद ग्रामिणों के सहयोग से गांगा नदी से भारी मशक्कत करने के बाद राहुल का शव  निकाला गया. शव निकालने के बाद ग्रामिणों ने रंगड़ा थाना पुलिस और फीर राहूल के घर वालों को इस बात की जानकारी दी गई. जानकारी मिलने के बाद तुरंत रंगड़ा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम कराया. और राहूल के घर में उसके मां निलम देवी का रो रो कर बूरा हाल हो गया है़. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में राहूल के दादा चलितर रजक ने बताया कि राहूल शुक्रवार को स्कूल से आकर नहाने के लिए सीमरीया घाट पर चले गया. जहां पर वो डूब गया. और उन्होनें कहा कि राहूल दो भाई है जिसमें कि सबसे बड़ा भाई राहूल ही था. उससे छोटा अनुज जो कि अभी 7 साल का है. राहूल के पिता विजय रजक जो कि परिवार के पालन पोषण के लिए पंजाब में मजदूरी करता है और राहुल की मां नीलम देवी गांव में ही खेती मजदूरी भी करता है. राहूल की मां नीलम देवी का राहूल के लिए रो रो कर बूरा हाल हो गया है़.