नवगछिया : दारोगा का एटीएम कार्ड बदल खाते से उड़ाए 22 हजार रुपए -Naugachia News

गोपालपुर

बीएमपी सात कटिहार में पदस्थापित दारोगा गोपालपुर थाना क्षेत्र के बुद्धूचक निवासी गनौरी हरिजन का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कों ने उनके खाते से 22 हजार रुपए उड़ा लिए। दारोगा ने नवगछिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। बताया कि गुरुवार को नवगछिया जीरोमाइल के पास इंडियन वन एटीएम से पैसा निकालने के लिए गए थे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में पीछे खड़े लड़के ने मेरे सामने आकर बोला कि सर मैं निकासी में मदद कर देता हूं। और उसने धोखे से मेरा एटीएम कार्ड बदल लिय। इसके बाद इसके बाद वह वहां से खिसक गया। मैं जब पुनः अपना पैसा निकालने के लिए गया लेकिन वह एटीएम ब्लॉक बताया।

जब में एटीएम को देखा तो वह एटीएम मेरा नहीं था। इसी बीच मेरे खाते से दो चरण में 22 हजार की निकासी कर ली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।