नवगछिया : इस्माईलपुर से जाह्नवी चौक तक रिंग बांध की जमीन का जल्द मिलेगा मुआवजा -विधायक

गोपालपुर

नवगछिया। इस्माईलपुर के जाह्नवी चौक रिंग बांध में जिनकी जमीन है उन्हें जमीन का मुआवजा जल्द मिलेगा। जमीन का मुआवजा दिलाने के लिए गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने सभी पदाधिकारियों को भू-अर्जन विवाद को दूर करने के लिए और जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने के लिए किसानों को शपथ पत्र संबंधित जमीन व दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा करने के लिए कहा गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंगलवार को डीसीएलआर नवगछिया परमानंद साह, जल संसाधन विभाग के एसडीओ, एक्सक्यूटिव इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर अंचल अधिकारी, इस्माईलपुर, कर्मचारी, अमीन, की उपस्थिति में जमीन के मुवावजे पर बातचीत के बाद फैसला हुआ। मौके पर प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, मुन्ना जयसवाल, जय प्रकाश महंत एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।