नवगछिया। इस्माईलपुर प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्र की लगातार शिकायत मिलने के बाद नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल के निर्देश पर पंचायत वार आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच मंगलवार को की गयी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर धात्री गर्भवती एवं कुपोषित अति कुपोषित बच्चों को मिलने वाले लाभ को लेकर के कई तरह की जानकारी मिलने पर अधिकारियों के होश उड़ गए। निरीक्षण से आंगनबाड़ी केंद्र में गुणवत्ता को लेकर के सभी पोल खुल गए।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर नारायणपुर, रंगरा एवं इस्माईलपुर को नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी से विभिन्न पंचायतों की आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करायी गयी जहां बच्चों की संख्या कम होने के साथ-साथ कहीं सेविका तो कहीं सहायिका अनुपस्थित मिलीं।

