भागलपुर में बरारी श्मशान घाट के सामने छारण के पास नहाने गया इंटर का छात्र किशन कुमार गंगा नदी में डूब गया। घटना गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वह मुंदीचक का रहने वाला है। अपने बहनोई और छोटे भाई के साथ वह नहाने गया था। घर मे सत्यनारायण भगवान की पूजा थी।

किशन घर से यह कहकर निकला था कि पूजा के लिए वह गंगाजल लेकर आएगा। एसडीआरएफ की टीम खोज रही है पर किशन का पता नही चल सका है।
