भारी बारिश, ठनका की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 5 की मौत

भागलपुर / पटना

सूबे के कोसी और सीमांचल में तेज बारिश के बीच ठनका गिरने से पति और पत्नी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। ठनका की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। मवेशियों की मौत हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अररिया में सुबह से ही हो रही तेज बारिश के बीच ठनका गिरने (बिजली) से पति-पत्नी समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। भरगामा प्रखंड की रघुनाथपुर उतर पंचायत के गोठ टोला वार्ड 13 में चंदेश्वरी यादव उर्फ चानो यादव (45) अपनी पत्नी सुनीता देवी (40) के साथ अपने रसोई घर में चाय पी रहे थे। फूस के रसोई घर से सटकर एक बरगद का पेड़ था। जिसपर बिजली गिरी। बिजली ने पेड़ को चीरते हुए रसोई घर में बैठे पति पत्नी को भी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इनके तीनों बच्चे बाहर रहते हैं। गांव पैट पति पत्नी ही थे। जिस समय बिजली सुनीता औऱ उसके पति को मौत की नींद रही थी। उसी समय कुछ ही दूरी पर रहने वाली उसकी बड़ी बहन चंद्रिका देवी के घर भी बिजली गिरी। इसमें उसकी गाय की मौत हो गई। गांव में मातम फैला हुआ है।

दूसरी ओर रानीगंज प्रखंड की मझूवा पक्षिम पंचायत के वार्ड 03 में ब्रजपात से 28 साल से राजकिशोर ऋषि देव की मौत हो गई। दो लोग झुलस गए। एक गया भी मर गई। वहीं हांसा पंचायत में मध्य विद्यालय की महिला रसोइया बिजली गिरने से झुलस गई। ठनका की चपेट में आने से कुर्साकांटा के सोनमणि गोदाम ओपी के चंदामोहन वार्ड चार में भी एक मौत हुई है।

कटिहार में ठनका की चपेट में भी एक मौत
उधर कटिहार के फलका प्रखंड में ठनका की चपेट में आने से घोलटू मुनि उम्र- 40 की मौत हो गयी। घोलटू गोबिन्दपुर पंचायत स्थित पकड़िया गांव का रहने वाला है। वह मकई खेत में पटवन कर रहा था। तेज बारिश के बीच ठनका गिरा जिसकी चपेट में वह आया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। मौत की खवर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।