नवगछिया में बह रही है भागवत कथा की गंगा रोज लोग आते हैं डुबकी लगाने- Naugachia News

EVENT NEWS

नवगछिया: सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन स्थानीय श्री गोपाल गौशाला में बड़े धूमधाम से किया जा रहा है जिसमे कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य यजमान राजेश भगत के द्वारा आयोजित भागवत कथा में कथावाचक सन्त श्री ज्योतिस्वरूप जी महाराज के मुखारवृंद से अमृत वाणी की बारिश में श्रद्धालु गोते लगाते नजर आए, जिसमे श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कहानी उनके बाल रूप के नाट्य रूपांतरण के साथ शानदार तरीके से प्रस्तुत की गयी।

संत श्री ने कहा कि जीवन मे कुछ समय ईश्वर के सुमिरन के लिए भी निकालना चाहिए। जीवन भागवत नाम से ही सफल होता है। जो एक बार भागवत सुन ले,उसका सारा पाप धुल जाता है। प्रवचन के दौरान नरसिंह भगवान और बावन अवतार की झांकी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के आयोजन में श्री गोपाल गौशाला के सचिव रामप्रकाश रुंगटा, अनिल भगत, पंकज भगत, राजन भगत, नीरज जयसवाल, किशन साह, नीरज जयसवाल, राजेश सराफ, प्रियांशु ओर ऋषभ आदि सक्रिय भागीदारी दे रहे हैं।