मोटरसाइकिल और भैंस की जोरदार टक्कर युवक गंभीर रूप से जख्मी, स्थिति गम्भीर-Naugachia News

कदवा

ढोलबज्जा: नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा बिशु राउत पुल के उतरी छोड़ समीप, शनिवार की शाम करीब छः बजे बिहारीगंज थाना क्षेत्र के जोतैली निवासी मो० रिजवान की मोटरसाइकिल भैंस से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वह बेगूसराय हास्टल से अपने तीन पुत्री को मेजिक पर बैठा कर उसके पीछे पीछे नवगछिया जिरोमाइल होकर, अपने गांव जा रहे थे.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जैसे वह श्रीपुर पुल प्लांट पार कर पुल के पास पहुंचा तभी कुछ पशुपालक भैंस लेकर श्रीपुर की ओर आ रहे थे. उसी भैंस में रिजवान की मोटरसाइकिल टकरा गई. जिससे वे अपना संतुलन खोकर गिर पड़े. पीछे भागलपुर से आ रहे प्रभात खबर के ढोलबज्जा प्रतिनिधि मनीष कुमार ने उसे उठाकर, इसकी जानकारी नवगछिया पुलिस को देने के बाद वहां तुरंत पहुंचे पुलिस के मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया.

रिजवान के मुंह में गंभीर चोट लगने से उसके मुंह से खून निकल रहे थे. जहां उपचार के बाद वह अभी ठीक है. उसके मोटरसाइकिल प्लेटिना बीआर 11के 9765 के हेडलाइट वगैरह पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण घटना स्थल समीप पुलकित सिंह के पेट्रोल पंप पर ही रखी गई है. देर शाम तक उक्त घटना की जानकारी उसके परिजनों को नहीं मिल पाई थी.